उधमपुर। जिला लीगल सर्विसेस अथारिटी की देखरेख में जीएमसी अस्पताल उधमपुर में यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज पर एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व असिस्टेंट एलएसी शबनम अख्तर और पीएलवी रचना देवी ने किया। उन्होंने स्वास्थ्य सेवा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न सरकारी योजनाओं और पहलों पर चर्चा की। कार्यक्रम में प्रजनन, मातृ, नवजात, बाल और किशोर स्वास्थ्य, साथ ही राष्ट्रीय पोषण कार्यक्रमों को शामिल किया गया। रिसोर्स पर्सन ने संक्रामक और गैर-संक्रामक बीमारियों पर भी चर्चा की। इसमें जागरूकता और रोकथाम के महत्व पर प्रकाश डाला गया। इसके अलावा उन्होंने आयुष्मान भारत स्वास्थ्य और कल्याण केंद्रों, जननी सुरक्षा योजना, मातृत्व लाभ कार्यक्रम और ई-संजीवनी के माध्यम से टेलीमेडिसिन के लाभों पर चर्चा की। इसके अलावा तहसील लीगल सर्विसेस अथारिटी चिनैनी ने एसडीएच चिनैनी में एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।