उधमपुर। विश्व मृदा स्वास्थ्य दिवस मुख्य कृषि कार्यालय परिसर में मनाया गया। मृदा परीक्षण प्रयोगशाला के अधिकारियों और कर्मचारियों ने जिले के किसानों को उर्वरक व पोषक तत्वों की अनुशंसित खुराक के साथ मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरित किए। जिला स्तरीय एसएमएस अनिल शर्मा और प्रभारी कृषि विस्तार अधिकारी राजेश शर्मा की देखरेख में जोन समरोली में किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। मुख्य कृषि अधिकारी हरबंस सिंह ने मृदा के बेहतर प्रबंधन के लिए मृदा टिकाऊ प्रथा के बारे में मार्गदर्शन किया। इस अवसर पर जिला कृषि अधिकारी विस्तार सुधीर मन्हास भी उपस्थित थे।