फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला सशक्तीकरण के बिना समाज का विकास संभव नहीं : मनकोटिया

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जम्मू‑कश्मीर महिला विकास निगम ने राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम के सहयोग से मेगा जागरूकता शिविर सहित ऋण मेले का आयोजन किया। इसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सरकारी योजनाओं, वित्तीय साक्षरता और आसान ऋण सुविधाओं के बारे में जागरूक करना था। कार्यक्रम में चिनैनी के विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि महिला सशक्तीकरण के बिना समाज का विकास संभव नहीं है। इस प्रकार के कैंप से महिलाओं को आर्थिक स्वतंत्रता की ओर एक कदम और बढ़ाने में मदद मिलेगी। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसमें निगम के अधिकारी, स्थानीय प्रतिनिधि और उपस्थित महिलाओं ने भाग लिया। यह मेला क्षेत्र की महिलाओं के लिए ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें