उधमपुर पुलिस ने टिकरी में तीन अंतर-जिला ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 22.24 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। टीकरी पुलिस चौकी की टीम ने नियमित जांच के दौरान जम्मू से श्रीनगर की ओर आ रही एक कार को जांच के लिए रोका। वाहन में तीन व्यक्ति सवार पाए गए। इनकी पहचान उमर मजीद निवासी ब्रांइ श्रीनगर, सलमान निसार मीर निवासी सोनावर श्रीनगर, सैयद बेहजाद अहद चौरा निवासी इंद्रा नगर बटवारा श्रीनगर के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उनके पास से 22.24 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। रहेंबल पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई।