चिनैनी। पुलिस ने मोटर शेड नाका प्वाइंट एनएचडब्ल्यू चिनैनी में नाके के दौरान एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी कश्मीर की ओर से आ रहा था। नाके पर उसे रोका तो तलाशी में 229.38 ग्राम चरस बरामद हुई।
विज्ञापन
आरोपी की पहचान सलीम खान निवासी अनंतनाग के रूप में हुई है। चालक प्रतिबंधित पदार्थ रखने का कोई संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं दे पाया। इस संबंध में पुलिस स्टेशन चिनैनी में एफआईआर दर्ज कर ली गई।