उधमपुर। रेहंबल पुलिस थाने की टीम ने फलाटा चौक राष्ट्रीय राजमार्ग पर जांच के दौरान टिकरी से गढ़ी की ओर आ रहे एक पैदल यात्री को रोका। पूछताछ और तलाशी के दौरान उसके पास से 5.95 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी की पहचान आफताब अहमद निवासी चोपड़ा शॉप के रूप में हुई है। रेहंबल थाने में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।