पौनी। कस्बे में स्थित पक्की यज्ञशाला में चार नवंबर से 14 नवंबर तक चलने वाले अति विष्णु महायज्ञ की तैयारियां शुरू हो चुकी है। बहुत सारी स्थानीय महिलाओं ने पक्की यज्ञशाला में बने 108 हवन कुंडो में लिपाई का काम शुरू किया। स्थानीय महिला कोमल शर्मा, मनु शर्मा, प्रेरणा व काजल शर्मा ने बताया कि हवन कुंडों में लिपाई का काम करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है।