उधमपुर। मजालता पुलिस स्टेशन के दल ने खून में नियमित नाका जांच के दौरान वाहन (जेके02डीई-5297) को जांच के लिए रोका। इसमें बिना किसी वैध अनुमति के क्रूरतापूर्वक लादे गए 8 गोवंश पाए गए। पूछताछ के दौरान चालक ने अपना नाम शौकत अली निवासी पंजग्रांई, जम्मू बताया। इस संबंध में, पुलिस स्टेशन मजालता में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आगे की जांच जारी है।