उधमपुर। पुलिस ने झपटमार की गिरफ्तारी के लिए 10 हजार रुपये का इनाम रखा है। आरोपी पर पुलिस स्टेशन रामनगर में एफआईआर दर्ज है। पुलिस के मुताबिक आरोपी का पता लगाने में मदद करने वाले या विश्वसनीय जानकारी देने वाले किसी भी व्यक्ति को 10,000 रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। पुलिस ने आरोपी का हूलिया भी जारी किया है। सूचना के लिए थाना प्रभारी, रामनगर मोबाइल नंबर 9419126685, 8491964466 पर संपर्क कर सकते हैं।