फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: रामनगर के बडोल में पीआईए लिखित गुब्बारा मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। रामनगर के बडोल गांव में खेतों में पाकिस्तानी झंडे के निशान वाला और पीआईए लिखित गुब्बारा मिलने की सूचना है। हालांकि शुरुआती जांच में यह मामला कुछ असामाजिक तत्वों की शरारत के रूप में सामने आ रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक मंगलवार शाम 6 बजे बडोल के वार्ड नंबर 9 मोडा सरोई में खेतों में पाकिस्तानी गुब्बारा देखा गया। युवक के अनुसार शाम के समय उसकी मां किसी कार्य के लिए घर के पीछे खेतों में गई तो उन्हें गुब्बारा दिखाई दिया। उसे आवाज लगाकर खेतों में बुलाया गया जब उसने गुब्बारा देखा तो आधे सफेद और हरे रंग के गुब्बारे पर पीआईए लिखा था और गुब्बारा एक जहाज की शक्ल में था। उसने पुलिस को इस घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद गुब्बारे को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस के मुताबिक यह शरारती तत्वों की हरकत है। कोई गंभीर मसला नहीं है, लेकिन इस मामले को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
गौरतलब है कि रामनगर से लगती बसंतगढ़ के ऊपरी व जंगली इलाके हमेशा आतंकी मूवमेंट को लेकर सुर्खियों में रहे हैं। कई बार सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ भी हो चुकी है। ऐसे में बसंतगढ़ के साथ सटे रामनगर के बडोल में पाकिस्तानी गुब्बारा मिलना या शरारत करना संवेदनशील है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें