उधमपुर। पुलिस चौकी बट्टल बल्लियां की पुलिस टीम ने फैक्ट्री चौक बट्टल बल्लियां में एक वाहन से 4 गोवंशों को मुक्त करवाया। आरोपी की पहचान अब्दुल रजाक निवासी बकवाल चक, अनंतनाग के रूप में हुई है। आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। उधमपुर पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।