फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: मॉडल धार रोड परियोजना का लटका काम फिर हुआ शुरू

विज्ञापन
 मॉडल धार रोड पर फिर शुरू हुआ विस्तारीकरण का कार्य।  - फोटो : udhampur news
विज्ञापन
उधमपुर। शहर के बीचोबीच दोमेल से लेकर सलाथिया चौक तक धार रोड पर माॅडल रोड का निर्माण कार्य फिर शुरू कर दिया गया। ये कार्य पिछले कई महीनों से बंद पड़ा हुआ था। इस समस्या को 2 नवंबर के अंक में अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया था और प्रशासन ने जल्द निर्माण कार्य शुरू करने के आश्वासन भी दिया था। अब इसे फिर शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

मॉडल धार रोड परियोजना को पहले चरण में मार्च तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था, जबकि दूसरे चरण में सलाथिया चौक से लेकर वीनस चौक तक अप्रैल में काम शुरू होना था। हालांकि पहले चरण का काम लगभग 70 प्रतिशत पूरा हो चुका है लेकिन तकनीकी कारणों की वजह से काम बीच में बंद होने से परियोजना पूरी नहीं हो पाई थी, लेकिन अब जल्द पूरे होने के आसार है।
परियोजना पर जनवरी मध्य में बीआरओ की टीम ने अपने कर्मियों व मशीनों के साथ सलाथिया चौक से निर्माण कार्य का शिलान्यास किया था। निर्माण कार्य के दौरान सड़क किनारे अतिक्रमण को बढ़ावा दे रहे व्यापारियों, अवैध पार्किंग को दूर करने और धार रोड पर फैली अव्यवस्था को भी दुरुस्त करने के प्रयास किए गए। पहलेे चरण में ग्रेफ और जिला प्रशासन की ओर से परियोजना पर 60 लाख रुपये खर्च किए जाने हैं जबकि सौंदर्यीकरण को लेकर अन्य संबंधित विभाग से जुड़े कार्यों के लिए पैसा अलग से खर्च होना हैं।
विज्ञापन


कारोबार और यातायात के मद्देनजर काफी अहम
लगभग डेढ़ किलोमीटर लंबा स्ट्रैच शहर की मुख्य आबादी से लगता है। जिला अस्पताल, पोस्ट ऑफिस, बीआरटीएफ कैंपस, जिला प्रशासनिक कार्यालय, कोर्ट, तहसील कार्यालय, कई बैंकाें सहित बड़ी-बड़ी कारोबारी गतिविधियां भी इस रोड से जुड़ी हुई हैं। खासकर सांबा, कठुआ, लखनपुर के रास्ते पंजाब और हिमाचल प्रदेश को श्रीनगर के साथ-साथ उधमपुर शहर से जोड़ने वाला मुख्य वैकल्पिक मार्ग होने की वजह से काफी अहमियत रखता है।

मॉडल रोड के रूप में विकसित की जाने वाली धार रोड परियोजना को अमल मेें लाने के लिए संबंधित विभाग को भी दिशा निर्देश जारी किए दिए गए थे। खासकर इस स्ट्रैच में पड़ने वाली वाटर सप्लाई लाइन और बिजली आपूर्ति से जुड़े खभे, ट्रांसफार्मर्स आदि को भी स्थानांतरित किया गया। सड़क को चौड़ा करने के लिए पूरी सड़क पर फुटपाथ तक दोनों ओर तारकोल बिछाई जाएगी। सड़क किनारे सजावटी लाइटों को लगाने के साथ सोलर लाइटों को भी प्रावधान रखा गया है जिससे शहर की खूबसूरती में चार चांद लगेंगे।
डंपिंग प्वाइंट पर गंदगी की समस्या से भी मिलेगी निजात
सबसे अहम बात है कि इस रोेड पर डंपिंग प्वाइंट बनाए गए हैं। इनमें दोमेल, सुभाष नगर, आदर्श काॅलोनी मोड़, सलाथिया चौक, पोस्ट ऑफिस और कई अन्य स्थानों पर शहर के कचरे व गंदगी का ढेर लगा रहता है और शहर की शोभा पर ग्रहण लगा रहे हैं। प्रशासन की ओर से इस परियोजना में उचित कूड़ा प्रबंधन को भी शामिल किया गया है, जिससे डंपिंग स्टेशनों की गंदगी से भी कुछ हद तक निजात मिलेगी। जिला प्रशासन के मुताबिक दूसरे चरण का काम आगामी नव वर्ष पर ही शुरू हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें