चिनैनी। बश्ट इलाके में गश्त के दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति को 7.84 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सूरज सिंह निवासी मरगाना चिनैनी के रूप में हुई है। वह बश्ट से चिनैनी की ओर आ रहा था। तलाशी के दौरान उससे 7.84 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इस संबंध में थाना चिनैनी में केस दर्ज कर लिया है।