फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: जेकेआरईजीपी के 30 ऋण मामले स्वीकृत

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जिला विकास आयुक्त सलोनी राय के निर्देश पर अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त जुगल किशोर ने जम्मू-कश्मीर ग्रामीण रोजगार सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति की बैठक बुलाई।
विज्ञापन

बैठक का उद्देश्य जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार सृजन उद्यमों की स्थापना को सुगम बनाना था। इसमें जम्मू-कश्मीर केवीआईबी कार्यान्वयन एजेंसी के रूप में कार्य करता है। बैठक के दौरान समिति के समक्ष 41 आवेदन विचारार्थ रखे गए। इनमें से 30 आवेदनों को उचित जांच और आवेदकों के साथ बातचीत के बाद बैंक प्रायोजन के लिए स्वीकृत किया गया। बैठक में केवीआईबी उधमपुर के जिला अधिकारी और डीएलटीएफसी के संयोजक योगेश जोशी सहित अन्य समिति सदस्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें