फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: जब विभाग ने नहीं ली सुध, ग्रामीण ने खुद उठाया गैंती बेलचा

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। मालती से गलियोत रोड पिछले लगभग दो महीने से बंद पड़ा है। इस पर स्थानीय लोगों ने खुद गैंती-बेलचे के साथ-साथ मलबा हटाकर वाहनों की आवाजाही के लिए आंशिक रूप से बहाल किया।
विज्ञापन

मालती-गलियोत रोड भारी बारिश के चलते धंस गई थी। इसकी वजह से वाहनों की आवाजाही ठप हो गई। लोगों का आरोप है कि जैसे ही बारिश बंद हुई अन्य सड़कों को बहाल करने का काम शुरू कर दिया गया लेकिन अपर गलियोत की 9 किलोमीटर रोड को अब तक नहीं खोला गया।
लोगों ने जिला प्रशासन और संबंधित विभाग से कई बार संपर्क करने की कोशिश की लेकिन किसी ने उनकी नहीं सुनी। यहां तक कि विधायक, तहसीलदार, डीडीसी या फिर पूर्व बीडीसी ने भी अपनी समस्या का संज्ञान नहीं लिया। जब लोगो ने प्रदर्शन की चेतावनी दी तो तब कहीं जाकर एक मशीन भेजी गई और मात्र दोपहिया वाहनों की आवाजाही के लिए सड़क बहाल की जा सकी। लोगों का यह भी आरोप है कि पिछले दो माह से लोगों को राशन तक नहीं मिला। राशन की गाड़ी तक गांव में नहीं पहुंच पा रही थी। अब रोड बहाल करने के बाद सबसे पहले राशन की गाड़ियों को गांव में पहुंचाया गया और फिर वहां से यात्री वाहनों को भी निकाला गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने आखिर में बताया कि विभाग की ओर से मशीन भेजकर एक दिन में सड़क को पूर्ण रूप से बहाल करने का आश्वासन दिया गया है लेकिन उसके बावजूद भी अगर समस्या का समाधान नहीं किया गया तो उन्हें मजबूर होकर प्रशासन का घेराव करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें