उधमपुर। थाना रेहंबल पुलिस ने नशा तस्करी के आरोपी को 6.12 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार चक क्षेत्र में गश्त के दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति को मगेनी से चक मोड़ की ओर पैदल आते देखा। पुलिस दल को देखकर आरोपी ने खुद को छिपाने की कोशिश की। शक पर उसे पकड़ा गया। आरोपी की पहचान चेतन निवासी बाल्मीकि कॉलोनी, चोपड़ा शाप के रूप में हुई। उसकी तलाशी के दौरान 6.12 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। इस संबंध में केस दर्ज कर जांच शरू कर दी गई है।