किश्तवाड़। दिवाली के मद्देनजर प्रवर्तन टीम ने शहर और इसके आसपास के क्षेत्रों में एलपीजी रसोई गैस वितरकों के गोदामों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वितरकों को निर्देश दिया गया कि वे सभी घरों तक एलपीजी सिलेंडर समय पर और बिना किसी परेशानी के पहुंचाएं। साथ ही उन्हें किसी भी प्रकार की ओवरचार्जिंग या काला बाज़ारी में शामिल न होने के लिए सतर्क किया गया। टीम ने सोमवार को शहीदी चौक, शक्ति नगर, शिव नगर, वस्सर कुंड और सिमना कॉलोनी, मंगलवार को मिनी बस स्टैंड, लिंक रोड, किचलू मोहल्ला, मलीपेठ, लोअर सूरी मोहल्ला और अपर लिंक रोड पर ये अभियान चलाया।