उधमपुर। पुलिस चौकी टिकरी की टीम ने टिकरी नाका पर नियमित नाकाबंदी के दौरान जम्मू की ओर से उधमपुर आ रहे एक वाहन को जांच के लिए रोका। चालक ने अपनी पहचान मोहम्मद यूनिस निवासी करवा, कोटली मैत्रियां, तहसील कटड़ा के रूप में बताई। जांच में वाहन में से 6 गोवंश पाए गए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है।