उधमपुर। दोमेल चौक पर शुक्रवार को एक सड़क हादसा पेश आया। इसमें एक बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा उस समय पेश आया जब वह सड़क पार कर रही थीं। तभी तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को उपचार के लिए तुरंत जीएमसी पहुंचाया गया। घायल महिला की पहचान धीरज कौर निवासी हाउसिंग कालोनी के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।