उधमपुर। लगातार जारी बारिश के दौरान बसंतगढ़ में आसमानी बिजली गिरने से माल मवेशियों के मारे जाने की सूचना है। जानकारी के अनुसार उधमपुर जिला मुख्यालय से दूरदराज स्थित बसंतगढ़ के ऊपरी इलाके में अचानक बिजली गिरी। जिससे वहां मौजूद लगभग आधा दर्जन भेड़ बकरियों के बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई। हालांकि हादसे में किसी व्यक्ति विशेष के हताहत होने की सूचना नहीं है।