उधमपुर। पुलिस ने नाका प्वाइंट जखैनी पर वीरवार को यातायात जांच के दौरान शमीम हसन निवासी गंगलटक, दिस्कित जिला लेह को 6.61 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।