फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: रैली में गाए देशभक्ति के गीत

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। स्वतंत्रता दिवस के अमृत महोत्सव पर उधमपुर में तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। इसमें पुलिस प्रशासन, ट्रैफिक पुलिस प्रशासन और युवा संगठन ने अलग-अलग रैली देशभक्ति के गीत गाए। शहीदों को याद कर उनकी शहादत को सलाम किया गया। ट्रैफिक पुलिस द्वारा रैली का आयोजन किया गया, जिसका नेतृत्व एसएसपी ट्रैफिक नेशनल हाईवे आदिल हमीद ने किया। उनके साथ डीएसपी टैफिक जतिंद्र सिंह भी मौजूद रहे। रैली गुरु रविदास चौक से शुरू होकर शहीदी स्तंभ दोमेल चौक पर आकर संपन्न हुई। रैली में काफी संख्या में भारतीय विद्या मंदिर स्कूल के विद्यार्थियों ने भी हिस्सा लिया। एसएसपी ट्रैफिक ने लोगों को जागरूक भी किया। वहीं एएसपी संदीप भट के नेतृत्व में भी पुलिस अधिकारियों और जवानों ने तिरंगा रैली निकाली। रैली पुलिस लाइन से शुरू हुई और डाक बंगले के रास्ते एमएच चौक से होते हुए शहीद स्तंभ दोमेल पर आकर संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें