फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: जन्माष्टमी के उपलक्ष्य पर सनातन धर्म सभा ने निकाली शोभायात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। सनातन धर्म सभा की ओर से जन्माष्टमी के उपलक्ष्य पर चबूतरा बाजार से शोभायात्रा निकाली गई। इसके लिए सबसे पहले सनातन धर्म सभा के प्रधान विक्रमादित्य गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर पूजा अर्चना की। हंस राज शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करवाई।
विज्ञापन

पूजा अर्चना के उपरांत शोभायात्रा प्रारंभ की गई, जिसमें विभिन्न सामाजिक संगठनों व स्कूलों के विद्यार्थियों द्वारा भगवान श्रीकृष्ण पर आधारित झांकियां शामिल हुईं। इसमें काफी संख्या में महिलाएं, पुरुष व बच्चे सम्मिलित हुए। शोभायात्रा चबूतरा बाजार से शुरू होकर मेन बाजार, गोल मार्केट, मुखर्जी बाजार, रामनगर चौक, हॉस्पिटल रोड, सैलां तालाब से होते हुए वापस चबूतरा बाजार में समाप्त हुई।
इस अवसर पर विधायक पवन कुमार गुप्ता, पूर्व नगर परिषद प्रधान डॉ.जोगेश्वर गुप्ता, पूर्व पार्षद विक्रम सिंह सलाथिया, धर्मवीर गुप्ता, डीडीसी उधमपुर पूर्ण चंद शर्मा, एडवोकेट सुहानी कटोच, शाम स्वरूप कलसोत्रा, सरदार सुरेंद्र सिंह खालसा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें