उधमपुर। जिला प्रशासन ने देविका घाट पर उपायुक्त सलोनी राय की देखरेख में हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता- स्वतंत्रता का उत्सव व स्वच्छता के संग के तहत स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया।
अतिरिक्त उपायुक्त प्रेम सिंह के नेतृत्व में जिला प्रशासन के अधिकारियों व कर्मचारियों ने भाग लिया। इसमें नागरिक, व्यापार मंडल के प्रतिनिधि, नागरिक समाज के सदस्य और स्थानीय दुकानदार मौजूद रहे। एडीसी ने व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखने के महत्व पर जोर दिया और सभी प्रतिभागियों से अपने आस-पास के वातावरण को स्वच्छ रखने और दूसरों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने जनता से पाॅलीथिन के इस्तेमाल से बचने, स्वच्छता बनाए रखने और जल संसाधनों का संरक्षण करने की अपील की।