उधमपुर। विद्यार्थी भवन विभाग कार्यालय उधमपुर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की सदस्यता को लेकर एक बैठक की गई। इसमें विभिन्न इकाइयों के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और सदस्यता अभियान को लेकर रणनीति बनाई।
यह सदस्यता तीन चरणों में की जाएगी। प्रथम चरण में विद्यालय सदस्यता, द्वितीय चरण में महाविद्यालय सदस्यता और तीसरे चरण में विश्वविद्यालय सदस्यता एवं व्यवसायिक संस्थान की सदस्यता की जाएगी। सदस्यता प्रमुख ठाकुर पटेल सिंह ने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भारत ही नहीं बल्कि विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है। इसकी कुल सदस्यता 66 लाख है, लेकिन इस वर्ष हम प्रयास करके अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ने का प्रयास करेंगे और विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन का कीर्तिमान स्थापित करेंगे।