उधमपुर। लायंस क्लब आस्था उधमपुर की तरफ से राजकीय डिग्री कॉलेज बॉयज उधमपुर में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। टीम की अध्यक्षता प्रधान सुनील गुप्ता द्वारा की गई।
इस अवसर पर कॉलेज परिसर में 60 के लगभग औषधीय पौधे लगाए गए। इस अवसर पर कॉलेज के प्रिंसिपल डॉक्टर संजय वर्मा, रजनीश गुप्ता, वन विभाग की ओर से डीएफओ सेरीकल्चर संजय गुप्ता, रेंजर होशियार सिंह, लायंस क्लब टीम की ओर से विक्रमादित्य गुप्ता, उपकार सिंह, अरुण गंडोत्रा, राजेश्वर गुप्ता, प्रेम शर्मा आदि उपस्थित थे। कॉलेज के विद्यार्थियों ने इस पौधारोपण पर बढ़-चढ़कर भाग लिया। लायंस क्लब के प्रधान सुनील गुप्ता ने कहा कि हमारा पौधारोपण का कार्यक्रम 15 सितंबर तक चलेगा।