उधमपुर। पुलिस ने पशु तस्करी के दो प्रयास विफल किए। 9 गोवंशों को मुक्त करवाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस चौकी सुद्धमहादेव को सूचना मिली थी कि एक अज्ञात व्यक्ति चार गौवंशों को मानतलाई कोसर से सुद्धमहादेव होते हुए कश्मीर घाटी की ओर पैदल ले जा रहा है। पुलिस मौके पर पहुंची तो संदिग्ध व्यक्ति गोवंशों को छोड़कर भाग गया।
एक अन्य मामले में पुलिस चौकी टिकरी की टीम ने टिकरी नाके पर कैंटर (जेके14एच/0518) को जांच के लिए रोका। चालक की पहचान अजय कुमार निवासी मरोठी, तहसील चिनैनी के रूप में हुई है। वह 5 पशुओं को वैध अनुमति के बिना बांधकर ले जा रहा था।