फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान पंचायत क्रिमची में संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान का बुधवार को पंचायत क्रिमची में समापन हुआ। इस दौरान कई प्रभावशाली कार्यक्रम और जनसंपर्क गतिविधियां आयोजित की गईं। इनका उद्देश्य सरकारी कल्याणकारी योजनाओं तक जनजातीय आबादी की पहुंच सुनिश्चित करना था।
विज्ञापन




इस अवसर पर मुख्य अतिथि जीएम डीआईसी उधमपुर किशोर सिंह कटोच थे। समापन दिवस पर सामाजिक-आर्थिक मानकों को ऊपर उठाने और समावेशी विकास सुनिश्चित करने के लिए सरकार की विभिन्न प्रमुख योजनाओं के बारे में जनजातीय समुदाय के सदस्यों को जागरूक करने के लिए एक जीवंत जागरूकता अभियान चलाया गया।

विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अभियान में सक्रिय रूप से भाग लिया और जानकारी साझा कर प्रश्नों का समाधान किया। लाभार्थियों को मौके पर ही सहायता प्रदान की गई। कार्यक्रम के दौरान एक स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया गया। इसके अलावा एक विशेष शिकायत निवारण शिविर भी लगाया गया। इसमें संबंधित अधिकारियों ने जन समस्याओं का समाधान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें