उधमपुर। पुलिस ने रेहंबल थाना क्षेत्र के अंतर्गत चक-मग्योट रोड पर नियमित गश्त करते समय दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। दोनों को शक के आधार पर पकड़ा गया। उनके कब्जे से 5.7 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। आरोपियों की पहचान सिमरन खान निवासी जखैनी, उधमपुर और शाम निवासी कोटलीपांई जिला उधमपुर के रूप में हुई है। उल्लेखनीय है कि शाम के खिलाफ मादक पदार्थ तस्करी और चोरी के कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।