फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जो भगवान का भजन और ध्यान करता है उसी का कल्याण होता है : महात्मा समा बाई

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। मानव उत्थान सेवा समिति के तत्वावधान में जखैनी क्षेत्र में सद्भावना सत्संग समारोह का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं ने आध्यात्मिक लाभ प्राप्त किया।
विज्ञापन

समारोह में मां राज राजेश्वरी आश्रम प्रभारी महात्मा समा बाई ने कहा कि भगवान भाव का भूखा है। उन्होंने समझाया कि मनुष्य जीवन में जो भगवान का भजन और ध्यान करता है, उसी का कल्याण होता है। भजन-ध्यान एक आंतरिक प्रक्रिया है, जिसे समय के तत्वदर्शी महापुरुषों की शरणागत होकर सीखा जाता है। मनुष्य जन्म का उद्देश्य यही है कि हम आत्मज्ञान प्राप्त कर खूब भजन-ध्यान करें और अपने मानव जीवन को सफल और सार्थक करें।
समारोह में महात्मा त्रिपुरा बाई एवं महात्मा संयमी बाई ने अपने विचारों में कहा कि सत्संग की प्राप्ति बड़े भाग्य से होती है। सत्संग के माध्यम से ही जीवन में राम नाम का रहस्य प्रकट होता है। उन्होंने राम नाम के गहने को जीवन में धारण करने के लिए प्रेरित किया। समारोह में अर्जुन सिंह, सिंदूर सिंह, कैप्टन एनआर कुडियाल, विश्वजीत सिंह, साहिल ठाकुर, शक्ति सिंह, मास्टर देस राज, गोपाल सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें