उधमपुर। जिला सूचना केंद्र ने सूचना विभाग, टीआईसी रामनगर के वरिष्ठ सहायक राकेश कुमार के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया। राकेश कुमार बुधवार को सरकारी सेवा से सेवानिवृत्त हुए हैं। विदाई कार्यक्रम में जिला सूचना अधिकारी राजिंदर डिंगरा के साथ विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए।
डीआईओ और अन्य अधिकारियों ने विभाग में राकेश कुमार के अमूल्य योगदान की सराहना की। उन्होंने उनकी प्रतिबद्धता, ईमानदारी और उनकी सेवा के दौरान किए कार्यों की सराहना की। विदाई समारोह के दौरान सेवानिवृत्त कर्मचारी को एक स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।