फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: घोड़ा न गाड़ी...दुल्हन पैदल पहुंची ससुराल

विज्ञापन
विज्ञापन
रामबन। घोड़ा न गाड़ी...पैदल ही बरात गई और पैदल ही दुल्हन को ले आई। रामबन के रहने वाले हशकूर अहमद को यह पैदल चलना ताउम्र नहीं भूलेगा। हशकूर की शादी 21 अप्रैल को नील गगनन गांव में थी। पर, भारी बारिश और भूस्खलन के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद होने से दूल्हे और बरातियों के पास पैदल ससुराल जाने के अलावा कोई विकल्प नहीं था।
विज्ञापन

हशकूर बताते हैं, हम सोमवार सुबह 6 बजे अपने घर से निकले। सड़कें दुर्गम थीं, इसलिए पैदल चलना ही एकमात्र विकल्प था। शादी के बाद हशकूर और उनकी दुल्हन को घर लौटने के लिए कई किलोमीटर पैदल चलना पड़ा। मलबे से भरे राजमार्ग पर चलते हुए उन्होंने कहा कि चूंकि हम पहाड़ों पर रहते हैं, इसलिए हमारे लिए पैदल चलना मुश्किल नहीं है, लेकिन हमारे मेहमानों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें