मजालता। पंचायत सुनाल में पड़ते महालंगा से हटली चुगान सड़क पर तारकोल बिछाने का काम शुरू हो गया। लगभग 48 लाख की लागत से बनने वाली डेढ़ किलोमीटर सड़क का लाभ हजारों लोगों को मिलेगा।
सड़क पर तारकोल बिछाने का काम उधमपुर ईस्ट के विधायक रणवीर सिंह पठानिया ने स्थानीय लोगों की मौजूदगी में शुरू करवाया। कई वर्षों से इस क्षेत्र के लोग लगातार इस सड़क पर तारकोल बिछाने की मांग कर रहे थे और उनकी मांग कई दशक बाद पूरी हुई है। हालांकि लोगों ने यह भी मांग रखी है कि इस सड़क को आगे तक पक्का किया जाए।
स्थानीय पंच ने बताया कि यह खुशी का दिन है। हटली (चुगान) सड़क पर तारकोल बिछाने का काम शुरू हुआ है। जल्द ही आगे का इलाका भी सड़क संपर्क से जुड़ जाएगा।