उधमपुर। पुलिस ने एक भगोड़े को गिरफ्तार किया, जो लगभग 28 वर्षों से फरार था। उसके खिलाफ पुलिस स्टेशन रामनगर में मामला दर्ज है। आरोपी की पहचान मुनीर अहमद निवासी गुरा कल्याल तहसील बिलावर, कठुआ के रूप में हुई है। रामनगर की अदालत ने उसके खिलाफ वारंट जारी किया था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।