फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: तूफान से बिजली गुल रही, फसलों को पहुंचा नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी/पौनी। शुक्रवार देर रात को तूफान ने तबाही मचाई। रात बारह बजे के करीब तेज हवाओं के साथ ही बारिश भी हुई। इसका असर बिजली व्यवस्था पर पड़ा। रात को काफी समय तक बिजली गुल रही। तूफान से पेड़ पौधों को भी काफी नुकसान पहुंचा।
विज्ञापन

शनिवार को किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल तहसीलदार साहिल रंधावा से मिला। किसान नेता ओम प्रकाश वाशी, संजय शर्मा, रिंकू वर्मा, बोध राज ने बताया कि तूफान से फलदार पेड़ों को काफी नुकसान हुआ है। आम, सेब, नींबू, किन्नू, अमरूद की फसल प्रभावित हुई है। प्रशासन एक टीम निरीक्षण के लिए भेजे। जिन किसानों की फसलों का नुकसान हुआ है उन्हें तुरंत मदद जारी की जाए। इसके अलावा तूफान से जिन मकानों को नुकसान हुआ है, उनको भी मुआवजा दिया जाए। शनिवार सुबह मौसम रहा, लेकिन दोपहर बाद हल्की बारिश हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें