फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: नशा तस्करी के आरोपी को 4 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। नशा तस्करी के मामले में गिरफ्तार आरोपी को अदालत ने 4 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी की पहचान तरुण गुप्ता निवासी वार्ड नंबर 1, जखैनी, उधमपुर के रूप में की गई है। जिसे पुलिस ने हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार वीरवार को उधमपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस की पेट्रोलिंग पार्टी ने गश्त के दौरान तरुण गुप्ता को 3.96 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था। मामले की आगे की जांच और पूछताछ के लिए जांच अधिकारी ने शुक्रवार को उसे जिला ज्यूडिशियल मोबाइल मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया और पुलिस रिमांड की अपील की। आरोपी की तरफ से असिस्टेंट लीगल ऐड डिफेंस काउंसिल के वकील शुभम कपूर मौजूद थे। पुलिस और बचाव पक्ष को सुनने के बाद अदालत ने कहा कि आरोपी के खिलाफ लगाए गए अपराध जघन्य और गैर-जमानती हैं और जांच प्रारंभिक चरण में है इसलिए पुलिस रिमांड की प्रार्थना की अनुमति दी जाती है। इस दौरान आरोपी पुलिस रिमांड में रहेगा और रिमांड की अवधि पूरी होने पर उसे आगे की कार्रवाई के लिए फिर से अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें