फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: गोवंश तस्करी से जुड़े 14 वाहनों की आरसी रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। पुलिस ने आरटीओ के माध्यम से विभिन्न गोवंश तस्करी और पशु क्रूरता से जुड़े मामलों में संलिप्त 14 वाहनों की आरसी रद्द कर दी है। गोवंश तस्करों के खिलाफ अभियान जारी रखते हुए उधमपुर पुलिस ने संबंधित थानों में एफआईआर दर्ज करने के अलावा तस्करी में संलिप्त चालकों को गिरफ्तार कर वाहनों को भी जब्त किया।
विज्ञापन

इसको लेकर एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार की गई और तस्करी व पशु क्रूरता से संबंधित अपराध में संलिप्तता के लिए उनके पंजीकरण प्रमाण-पत्र निलंबित करने के लिए संबंधित एआरटीओ को भेजी गई। इसके परिणामस्वरूप, उधमपुर पुलिस द्वारा की गई पहल पर एआरटीओ ने 14 वाहनों के पंजीकरण प्रमाण-पत्र निलंबित कर दिए हैं।
उधमपुर पुलिस ने सभी वाहन मालिकों और चालकों से ऐसी अवैध गतिविधियों से दूर रहने को कहा है, अन्यथा कानून के तहत सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी है। इसमें गोवंश तस्करी में संलिप्त पाए जाने पर आरोपियों की चल व अचल संपत्ति कुर्क करना भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें