फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: बाबा वासुकी नाग राजा जी के मंदिर में वार्षिक मेल 20 को

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। रामनगर तहसील के माड़ता गांव के बाबा वासुकी नाग राजा जी देव स्थान के तरमयान मंदिर में होने वाली वार्षिक मेल को लेकर प्रबंधन कमेटी की बैठक हुई। इसमें 20 अप्रैल को 7 बिरादरियों की होने वाली विशाल मेल की तैयारियों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

कमेटी के चेयरमैन जोगिंद्र वर्मा ने बताया कि हर वर्ष की तरह माड़ा गांव के तरमयान मंदिर में वार्षिक मेल का आयोजन धूमधाम एवं श्रद्धाभाव के साथ किया जाएगा। इस मेल में प्रदेश सहित बाहरी राज्यों से भी बढ़ी संख्या में 7 बिरादरियों से जुड़े लोग हिस्सा लेते हैं। मेल सुबह 9 बजे से शुरू हो जाएगी और मंदिर में दर्शन व पूजा अर्चना के साथ 12 बजे विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें