उधमपुर। श्री अनंत राधा कृष्ण मंदिर इंदिरा नगर, आदर्श कॉलोनी में 12 अप्रैल को वार्षिक भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
मंदिर के महंत मंगलदास जी महाराज ने कहा कि 11 अप्रैल शुक्रवार को सुबह 9 बजे अखंड रामायण पाठ प्रारंभ होगा। इसका समापन शनिवार सुबह होगा। उसके उपरांत हवन यज्ञ के बाद कन्या पूजन, साधु पूजन होगा। उसके उपरांत भंडारा एक से 4 बजे तक होगा।