पौनी। ब्लॉक के क्षेत्र भांबला, रनसु, पौनी में पैरा लीगल वालंटियर नामक योजना शुरू की गई है। कस्बे के मुख्य बाजार में पैरा वॉलिंटियर्स की तरफ से जनता के लिए कानूनी सहायता जागरूक कैंप का आयोजन किया गया। इसमें जनता को जानकारी दी गई कि किसी भी तरह से कानूनी सहायता के लिए लोग उनके पास पहुंचे। अगर किसी को भी कोर्ट संबंधित कोई समस्या आ रही है वह न्यायालय तक जाने में असमर्थ है या फिर किसी भी तरह से कोई परेशान कर रहा है तो वह उनसे संपर्क करे। कानूनी सहायता के लिए उन्हें निशुल्क वकील मुहैया करवाया जाएगा। इस अवसर पर पैरा लीगल वालंटियर मोहन सिंह, हुकम चंद, सुरिंदर कुमार अन्य लोग मौजूद रहे।