फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: बार एसोसिएशन उधमपुर के प्रधान बने सुरेंद्र खजूरिया, 5वीं बार जीत हासिल की

विज्ञापन
 नवनिर्वाचित बार एसोसिएशन के पदा​धिकारियों के साथ जश्न मनाते हुए वकील। - फोटो : udhampur news
विज्ञापन
उधमपुर। बार एसोसिएशन के चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न हो गए। इसमें प्रधान पद के रूप में एडवोकेट सुरेंद्र खजूरिया ने जीत हासिल करते हुए बार एसोसिएशन के इतिहास में 5वीं बार जीत प्राप्त की। मतदान प्रक्रिया में बार से जुड़े 172 मतदाताओं में से 164 वकीलों ने अपना मतदान किया।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के 5 पदों के लिए मतदान प्रक्रिया बुधवार सुबह 10 बजे शुरू हो गई थी। लगभग दोपहर ढाई बजे तक मतदान प्रक्रिया जारी रही। इसके बाद चुनाव समिति के चेयरमैन एडवोकेट पवन जंडयाल की देखरेख में मतगणना शुरू की गई और लगभग शाम 5 बजे परिणाम घोषित कर दिए गए। इसमें प्रधान पद पर 102 वोट हासिल करने पर सुरेंद्र खजूरिया को जीत हासिल हुई। खजूरिया पहले भी 7 बार चुनाव लड़ चुके हैं और अबकि बार 5वीं दफा बार एसोसिएशन के प्रधान के रूप में जीत हासिल की है। दूसरे स्थान पर एडवोकेट राजेश गुप्ता को मात्र 61 वोट प्राप्त हुए। हालांकि राजेश गुप्ता भी तीन बार चुनाव लड़ चुके हैं और एक बार जीत भी प्राप्त की है। इनके अलावा उपाध्यक्ष पद पर अखिल खजूरिया, महासचिव के रूप में रोहित शर्मा, सह सचिव पर पर आकाश कुमार और कोषाध्यक्ष के लिए अभिलाश मगोत्रा को जीत हासिल हुई है। इस मौके पर नव निर्वाचित प्रधान सुरेंद्र खजूरिया ने कहा कि वो अपनी जीत के लिए प्रशासन, न्यायतंत्र और विशेष रूप से बार एसोसिएशन उधमपुर के सभी सदस्यों के सहयोग के लिए काफी आभारी हैं। उन्होंने कहा कि उनका सबसे पहला उद्देश्य प्रधान के रूप में बार काउंसिल से जुड़ मुद्दों को सुलझाना है। पिछली बार एसोसिएशन के कार्यों और उनके द्वारा तय किए गए उद्देश्यों को एकजुटता के साथ सफल बनाने के हर संभव प्रयास किए जाएंगे। इसके लिए अपनी पूरी टीम और सभी सदस्यों के सहयोग से संयुक्त प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें