किश्तवाड़। जमीनी स्तर पर नशीली दवाओं के दुरुपयोग से निपटने के लिए जिला प्रशासन अभियान शुरू करने जा रहा है।
अभियान को अंतिम रूप देने के लिए अतिरिक्त उपायुक्त पवन कोतवाल की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में एएसपी किश्तवाड़, एसीडी किश्तवाड़, सभी तहसीलदार, सभी बीडीओ, सभी सीडीपीओ, सभी बीएमओ और अन्य लोगों ने वर्चुअल मोड के माध्यम से भाग लिया। बैठक में नशीली दवाओं के दुरुपयोग को रोकने के लिए एक कार्य योजना के कार्यान्वयन पर ध्यान केंद्रित किया गया, जो 17 फरवरी 2025 को जिले के सभी ब्लॉकों में शुरू होने वाली है। योजना का लक्ष्य जमीनी स्तर पर प्रभावी जागरूकता सुनिश्चित करना है, इसके कार्यान्वयन को हर सोमवार को पंचायतों में दोहराया जाएगा।
एडीसी ने सभी संबंधित विभागों को पंचायत स्तर पर सहयोग करने, जागरूकता अभियान में स्थानीय प्रभावशाली लोगों, धार्मिक नेताओं और युवा संगठनों को सक्रिय रूप से शामिल करने और व्यापक पहुंच के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म का उपयोग करने का निर्देश दिया। संवाद