उधमपुर। मिनी स्टेडियम में आयोजित बैडमिंटन टूर्नामेंट चौथे दिन भी जारी रहा। इसमें अंडर-17 और 19 आयु वर्ग के खिलाड़ियों के मुकाबले हुए। 64 के करीब खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
अंडर-17 डबल्स में 21-15 व 21-19 के दो सेट से सुगम व नैतिक विजेता और मोहित व रुत्विज सुमन उपविजेता रहे। अंडर 19 में 21-18 व 21-19 के दो सेट से राघव व राघ्वव विजेता और अकुल व समक्ष उपविजेता रहे। टूर्नामेंट में जेडपीईओ उधमपुर दीप कुमार सहित संजय शर्मा और अजीत सिंह मुुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे। इनके अलावा संयोजक माणिक नरगोत्रा, सुनील खजूरिया, आशुतोष गुप्ता, संजीव वर्मा, भूपिंदर सिंह, विपिन फोत्रा, दीपक शर्मा, विक्की शर्मा, पंकज भारद्वाज, सौरव पंडित, मयंक मेंगी, ज्योति शर्मा, राधा देवी, अंकुश सिंह, नितिन सिंह राठौड़, अंशू खन्ना, इशांग बंद्राल, और सुरजीत सिंह आदि मौजूद थे।