फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: शिक्षकों ने सीईओ के साथ की मुलाकात, बताई समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। जम्मू-कश्मीर शिक्षक संयुक्त कार्रवाई समिति का एक प्रतिनिधिमंडल जिला अध्यक्ष बलवान सिंह और यूटी समन्वयक खजान सिंह की अध्यक्षता में नवनियुक्त सीईओ दीपक कुमार गुप्ता से मिला। उन्हें शिक्षा क्षेत्र से संबंधित विभिन्न मुद्दों और समस्याओं के बारे में बताया।
विज्ञापन

मौके पर मुख्य संरक्षक पवन कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजिंदर सिंह, महासचिव आशीष गंडोत्रा, जिला सलाहकार नरेंद्र कुमार, सुरनंदन सिंह, जोगिंदर सिंह और जिला अनुशासन समिति से जॉन मोहम्मद, घनश्याम साहनी भी मिले। नवनियुक्त सीईओ दीपक कुमार गुप्ता को माता वैष्णो देवी की फोटो देकर सम्मानित किया गया।
बैठक के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षा क्षेत्र से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। सीईओ दीपक कुमार गुप्ता ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि वह शिक्षा की बेहतरी के लिए हरसंभव प्रयास करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। जेकेटीजेएसी प्रतिनिधिमंडल के अन्य सदस्यों में सोहन लाल रैना, पवन कुमार, प्रीतम कुमार, मोहम्मद हनीफ, पदम देव, मोहम्मद हनीफ, संजय कुमार, राम राज,शेर मोहम्मद, पवन सिंह,तरूण शर्मा भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें