फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: नवोदय विद्यालय की 80 सीटों के लिए 1058 परीक्षार्थी देंगे प्रवेश परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, कोटली मनोत्रियां में कक्षा छठी की 80 सीटों पर नामांकन के लिए जिले के 1058 परीक्षार्थी प्रवेश परीक्षा में शामिल होंगे। आगामी 28 नवंबर को आयोजित होने वाली इस परीक्षा को लेकर शिक्षा विभाग एवं विद्यालय प्रबंधन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिले में परीक्षा के सफल एवं सुचारु संचालन के लिए 11 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। इन केंद्रों पर जिले के विभिन्न क्षेत्रों के परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन

इस संबंध में जानकारी देते हुए पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य सुनील कुमार ने बताया कि प्रवेश परीक्षा 28 नवंबर को पूर्वाह्न 11:30 बजे से अपराह्न 1:30 बजे तक आयोजित होगी। परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त संपन्न कराने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं तथा पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। उन्होंने बताया कि विद्यालय प्रबंधन की ओर से परीक्षा संबंधी तैयारियां की जा रही हैं। परीक्षार्थी ऑनलाइन माध्यम से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
विद्यालय की स्थापना 2010 में हुई थी व यह जिला मुख्यालय से लगभग 12 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इसका संचालन नवोदय विद्यालय समिति, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन किया जाता है। यहां कक्षा छठी से बारहवीं तक की शिक्षा प्रदान की जाती है। यह सह-शैक्षणिक आवासीय विद्यालय है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं बेहतर शैक्षणिक अवसर उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन

प्रवेश परीक्षा के सफल संचालन को लेकर 23 नवंबर को सभी परीक्षा केंद्रों के केंद्राधीक्षकों की बैठक बुलाई गई है। बैठक में परीक्षा संचालन की व्यवस्था, परीक्षा केंद्रों पर आवश्यक सुविधाओं, परीक्षार्थियों के लिए निर्धारित दिशा-निर्देशों तथा कदाचारमुक्त परीक्षा सुनिश्चित करने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें