रियासी। जनरल जोरावर सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में राइजिंग स्टार और इवनिंग क्लब के बीच हुए मैत्री क्रिकेट मैच में इवनिंग क्लब ने छह विकेट से जीत दर्ज की। राइजिंग स्टार ने पहले बल्लेबाजी की और बीस ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 169 रन बनाए। बल्लेबाज राहुल शर्मा ने 75 रनों की शानदार पारी खेली। इसके अलावा बल्लेबाज अंश शर्मा ने 36 और तनीष ने 18 रन बनाए। टीम को बीस रन अतिरिक्त के रूप मिले।
विज्ञापन
इवनिंग क्लब की तरफ से गेंदबाज सुदर्शन सिंह, संजीत सिंह, गणेश राजपूत, मुंशी और अभिनंदन ठाकुर ने एक-एक विकेट प्राप्त किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए इवनिंग क्लब ने मैच को पारी के 16.5 ओवर में चार विकेट खोकर जीत लिया। राइजिंग स्टार की तरफ से 60 रन अतिरिक्त के रूप में दिए गए जो उनकी हार का कारण बने। इवनिंग के बल्लेबाज विपिन सिंह ने 38, अभिनंदन ठाकुर ने 23, केशव सिंह ने नाबाद 16 रन बनाए। राइजिंग स्टार के गेंदबाज राहुल शर्मा ने दो जबकि अंश शर्मा व अतीफ भट्ट ने एक-एक विकेट लिया।