फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: रियासी में विधायक ने विकास कार्य शुरू करवाए

विज्ञापन
विकास कार्यों की शुरुआत करवाते हुए विधायक। - फोटो : reasi news
विज्ञापन
रियासी। विधायक कुलदीप राज दुबे ने अपने विधानसभा अंतर्गत आने वाले पहाड़ी इलाकों में शनिवार को विकास कार्यों की शुरुआत करवाई। ब्लॉक थुरू में सड़क मार्ग के काम की शुरुआत करवाई। यह लिंक सड़क मार्ग सुनचल गली से चान तक दूसरे चरण के तहत बनाया जाएगा। सड़क मार्ग बनने से कई ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों को लाभ मिलेगा। इसके अलावा विधायक ने हाई स्कूल कैंथी में बनाए गए चार कमरों का उद्घाटन किया, जिनका निर्माण हाल ही में किया गया था। लोक निर्माण विभाग द्वारा इन कमरों को बनाने और अनुमानित 70 लाख रुपए की राशि खर्च की गई। दोनों स्थानों पर विकास कार्यों की शुरुआत करवा विधायक ने कहा कि लोगों की मांग अनुसार हर कार्य को प्राथमिकता देते हुए किया जा रहा है। स्वास्थ्य, शिक्षा के अलावा अन्य सुविधाओं की तरफ ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें