फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: राम का हुआ राज्याभिषेक, जयघोष से गूंजा पंडाल

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। ओपन एयर थियेटर में वीरवार को रामलीला की विशेष रात्रि का मंचन किया गया। बीते सोमवार को रावण वध के साथ रामलीला संपन्न हुई थी। मंगलवार को दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया गया। वीरवार को भगवान राम का राज्याभिषेक हुआ। पंडित चमन लाल शर्मा और गुलशन शर्मा ने राम, सीता, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न और जामवंत व हनुमान की पूजा की गई। मंत्रोच्चारण के साथ राम का अयोध्या के राजा के रूप में अभिषेक हुआ। राम के राजा बनते ही पूरा पंडाल भगवान के जयघोष से गूंज उठा। बाद में रामलीला देखने आए सभी लोगों को हलवा प्रसाद बांटा गया। विशेष रात्रि में सीता स्वयंबर दृश्य का भी मंचन हुआ जिसमें श्री दुर्गा नाटक मंडली के पुराने व नए कलाकारों ने अभिनय किया। विशेष रात्रि के अवसर पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल 126वीं वाहिनी के डिप्टी कमांडेंट धर्मेंदु आर्य मुख्य अतिथि के रूप उपस्थित रहे जिन्होंने पारंपारिक ज्योत प्रज्ज्वलित कर रामलीला की शुरुआत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें