फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: वार्ड 11 में उखड़ी सड़क की स्थिति से आमजन परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। नगर के वार्ड ग्यारह शिव नगर से महादेव मोहल्ले को जोड़ने वाली प्रमुख सड़क की खस्ताहाल स्थिति से स्थानीय लोग परेशान हैं। राकेश कुमार, विकास कुमार शर्मा, देस राज ने बताया कि नई पाइप लाइन डालने के लिए सड़क मार्ग को खोदा गया था। पाइप लगाने के बाद इसको मिट्टी और बजरी के साथ बंद भी किया गया, लेकिन आज तक इसका काम अधूरा है। इस पर तारकोल नहीं डाला गया है। लोगों के अनुसार आधी सड़क पर तारकोल है और आधी सड़क जो खुदी हुई है उसका हिस्सा बजरी में है। उक्त मार्ग से गुजरने वाले वाहनों को काफी संभल कर चलना पड़ता है। नगर परिषद के अधीन आने वाले इस मार्ग को बनाने की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग की है लेकिन इसकी तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। खस्ताहाल मार्ग होने से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता ने बताया कि महादेव व अन्य संपर्क मार्गों की स्थिति को सुधारे जाने का काम जल्द शुरू होगा। खड्डों को भरने के साथ ही तारकोल भी बिछाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें