फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: संदिग्ध हालात में गोली लगने से सीआईएसएफ जवान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। सलाल हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट के आधिकारिक क्षेत्र ज्योतिपुरम में शुक्रवार सुबह सेंट्रल इंडस्ट्रीज सिक्योरिटी फोर्स के एक जवान की संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत हो गई। मृतक जवान की पहचान मोहम्मद मुश्ताक पुत्र मोहम्मद दीन निवासी माड़ी रियासी के रूप में हुई।
विज्ञापन

बताया जाता है कि मोहम्मद मुश्ताक ज्योतिपुरम में बने क्वार्टर गार्ड में ड्यूटी पर कार्यरत थे। उक्त कार्यालय पुलिस चौकी और सलाल पावर स्टेशन के बिल्कुल पास मुख्य चौक पर स्थित है। शुक्रवार सुबह मोहम्मद मुश्ताक गंभीर रूप से घायल मिले। उन्हें तुरंत जिला अस्पताल में लाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें प्राथमिक उपचार देने के बाद जीएमसी जम्मू के लिए रेफर कर दिया लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई। शव को वापस जिला अस्पताल लाया गया और जरूरी औपचारिकता निभाने के साथ ही पोस्टमार्टम कर शव को उनके परिजनों को सौंपा गया। पुलिस चौकी ज्योतिपुरम में संदिग्ध परिस्थिति में गोली लगने से मौत होने का मामला दर्ज कर कारवाई शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें